16 साल की लड़की के साथ दरिंदगी के बाद हत्या

पटना,जनमुख न्यूज। पटना के फुलवारीशरीफ में १६ साल की लड़की की लाश एक अपार्टमेंट के बाथरूम से मिली है। दरिंदों ने पहले उसका रेप किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। नग्न हालत में नाबालिग की लाश मिलने के बाद परिजन ही नहीं वारदात से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना का जमकर विरोध किया। गुस्साए लोगों ने फुलवारी शरीफ-एम्स रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवई की मांग करने लगे। इस मामले में जब पुलिस संदिग्ध दो आरोपियों को पकड़ने गई तो इस दौरान पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, फुलवारी शरीफ डीएसपी सुनील कुमार एवं कई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुस्साए लोगों का कहना है कि मृत लड़की को जब तक न्याय मिलेगा, तब तक सड़क से नहीं हटेंगे। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। मंगलवार सुबह भी लोग आक्रोशित दिखे। वहीं पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *