सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार यह धमकी भरा मैसेज उन्हें पाकिस्तान के नंबर से आया है। जिसमें कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर जान से मार दिया जाएगा। बता दें कि पप्पू यादव को सलमान खान का समर्थन करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा पहले भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी। हालांकि उस मामले में धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया था।
इस बार पप्पू यादव को वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि ‘आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे’। हमारे साथियों की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्डस् भी तुमको नहीं बचा सकेंगे। एन्जॉय यूर लास्ट लास्ट डे’ मैसेज में यह भी लिखा है ‘हैप्पी बर्थ डे लॉरेन्स भाई’
गौरतलब है कि बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि लॉरेंस विश्नोई दो टके का गुंडा है। सरकार अनुमति दे तो 24 घंटे में इसके नेटवर्क को ध्वस्त कर दूंगा। इसके बाद से लगातार पप्पू यादव को धमकियां दी जा रही हैं। इसी बीच पप्पू यादव को उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है। पुलिस ताजा धमकी के मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *