केजरीवाल पर किसी ने फेंका पानी, आप ने बताया हमला: भाजपा बोली नौटंकी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर आज देर शाम मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक युवक ने पानी फेंक दिया। आम आदमी पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल पर हमला करार दिया है। जबकि भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की यह पुरानी नौटंकी अब कामयाब नहीं होगी।
पानी फेंकने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भाजपा द्वारा कराया गया हमला है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि यह व्यक्ति भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशि्शों से आम आदमी पार्टी नहीं रुकेगी।
आप ने गृह मंत्री शाह पर लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद आप इल्जाम लगाते हुए इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया। साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल करते हुए कहा कि उनसे दिल्ली में कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इस हमले के बाद अब ये जग जाहिर हो चुका है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया भाजपा की बौखलाहट
मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हमले को लेकर ट्विटर पर लिखा, आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार आठ सीटें आई थीं, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।
केजरीवाल भी हुए हमलावर
घटना के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के एक पॉश इलाके पंचशील में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी, आज उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी, पूरा परिवार सदमे और दुख में है। दिल्ली में इन दिनों सीनियर-सिटिजन, महिलाएं, व्यापारी, हर वर्ग के लोग अपराधों का शिकार हो रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह जी कोई एक्शन नहीं ले रहे।
भाजपा बोली केजरीवाल का ही काम
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का भी बयान आया है। पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल का ही काम बताते हुए कि आप हार देखकर इस तरह की हरकत कर रही है। हम राजनैतिक पार्टी होने के नाते इस तरह के किसी भी हमले सर्मथन नहीं करते हैं।

