डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो मजदूरों की मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। बाराबंकी जिले के अयोध्या राजमार्ग स्थित रामसनेहीघाट कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में गिर गयी जिससे उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब एक बजे तब हुआ जब राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डामर के खाली ड्रम लादकर अयोध्या से जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र जा रही थी, तभी रामसनेहीघाट के धरौली गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।उसने बताया कि टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मजदूर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए रामसनेहीघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओपी तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान रविवार शाम थाना फतेहपुर के टेढ़वा गांव निवासी पुरुषोत्तम (३८), बुधईनपुरवा निवासी दुजई (३५) की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *