टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से अलग हुआ इंजन, एक किलोमीटर पीछे छूटे डिब्बे, यात्रियों में हड़कंप

बिहार ,जनमुख न्यूज। बिहार के मधुबनी जिले में खजौली और राजनगर रेलवे स्टेशनों के बीच आनंद विहार (नई दिल्ली) जाने वाली गरीब रथ ट्रेन का इंजन शुक्रवार को डिब्बों से अलग हो गया।बताया जा रहा है कि गरीब रथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या १२४३५) जयनगर से आनंद बिहार जा रही थी। अचानक, खजौली और राजनगर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन का इंजन और डब्बा अलग हो गए। इंजन के डिब्बे से अलग होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बोगी अलग होने के बाद इंजन करीब एक किलोमीटर दूर निकल गया था। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि घटना दोपहर करीब १२:४३ बजे हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को घटना के बारे में पता चलने के बाद दोपहर १:१० बजे तक इंजन को अन्य बोगियों से जोड़ा गया, जिसके बाद में ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन की बोगी अलग होने और घटना के कारण ४५ मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *