पिता ने की छह साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोई गांव के निवासी कन्हैया का हाल ही में अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई लेकिन उनका छह वर्षीय बेटा तरुण, कन्हैया के साथ रह रहा था।पुलिस ने बताया कि सोमवार रात तरुण ने अपनी मां से फोन पर बात करने और उससे मिलने की इच्छा जताई, जिससे कन्हैया नाराज हो गया और गुस्से में उसने अपने बेटे की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *