हाईवे पर हादसा, एक जवान की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

बिहार,जनमुख न्यूज। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच २७ फोर लेन पर सिमरी थाना क्षेत्र में गश्ती कर जलवारा से लौट रही डायल ११२ का पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं दो पुलिस वाले गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए, इन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भर्ती कराया गया है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने डीएमसीएच जाकर घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की है। मृत जवान की पहचान शेखर पासवान के रूप में हुई। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला था। वहीं घायल महिला पुलिस की जवान अर्चना कुमारी पूर्णिया जिला की रहनेवाली है वहीं घायल वाहन चालक जीके झा केवटी थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
बताया जाता है डायल ११२ की गाड़ी सिमरी थाना क्षेत्र के जलवारा गांव से गश्ती करके लौट रही थी। अचानक अनियंत्रित हो गई। जब तक ड्राइवर संभालता तबतक गाड़ी पानी भरे गड्ढे में डूब गई। इसमें एक पुलिस के जवान शेखर पासवान की मौत हो गई जबकि एक महिला पुलिस की जवान अर्चना कुमारी और चालक जीके झा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार एवं डीएसपी अमित कुमार ने घायल जवानों को रात्रि में ही अस्पताल जाकर घायलों से मिलकर उनका हाल जाना और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की है।
इस सम्बंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान डायल ११२ के पुलिस वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमे एक जवान शेकर पासवान की मौत हो गई है वहीं चालक सहित दो जवान जख्मी हुए है जिनका इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *