साइबर अपराधी द्वारा हाउस अरेस्ट कर शिक्षिका के खाते से 3.15 उड़ाए

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। झांसी के साइबर अपराधियों द्वारा हाउस अरेस्ट कर खाते से रकम उड़ाने का एक और नया मामला सामने आया है। नंदनपुरा निवासी शिक्षिका रत्ना साहू ने रूम हीटर को ठीक करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। गूगल पर मिले कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर उन्होंने फोन किया। दूसरी ओर से फोन रिसीव होने के बाद एक व्यक्ति उनकी शिकायत को पहले दर्ज करता रहा। इसके बाद उसने शिक्षिका को वीडियो कॉल की। अपनी नौकरी जाने का हवाला देते हुए साइबर अपराधी शिक्षिका को डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर उलझाये रहा। शिकायत दर्ज करने के एवज में उसने शिक्षिका से ५ रुपए भेजने को कहा। बताए गए नंबर पर रकम भेजते ही शिक्षिका के खाते से ३.१५ लाख ट्रांसफर हो गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। शिक्षिका ने घटना की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *