कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची एएसआई टीम, कृष्ण कूप का किया निरीक्षण

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने लगातार दूसरे दिन सर्वे का काम जारी रखा। शनिवार को टीम सबसे पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची। इसके बाद टीम ने मंदिर के पास स्थित कृष्ण कूप का निरीक्षण किया। कृष्ण कूप जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर मौजूद है। यह ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है।कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई थी। इसके चलते नगर पालिका ने सफाई अभियान शुरू किया। शुक्रवार को टीम ने संभल और उसके आसपास बने १९ कूप और पांच तीर्थों का सर्वे किया था। खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और परिसर के प्राचीन कुएं से कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए गए।ताकि इनकी प्राचीनता का पता लगाया जा सके। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संभल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए एएसआई निदेशक को पत्र भेजकर सर्वे कराने की मांग की थी। इसके बाद एएसआई की टीम ने संभल में प्राचीन धार्मिक स्थलों और कुओं का सर्वे शुरू किया।ऐसी मान्यता है कि यहां पर ६८ तीर्थ, १९ कूप, ३६ पुरे व ५२ सराय हैं। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान तीर्थ व कूप प्रकाश में आए हैं। ये तीर्थ व कूप धार्मिक और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। चूंकि ये प्राचीन बताए जाते हैं। इसलिए इनका काल निर्धारण किया जाना धरोहर संरक्षण की दृष्टि से आवश्यक है। इसी क्रम में एएसआई की चार सदस्यीय शुक्रवार को संभल पहुंची और सर्वे किया है। टीम ने सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *