यमुना नदी में पलटी नाव: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, छह लोग लापता

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया के पास यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु की भतीजी की शादी मंगलवार को हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद परिवार और रिश्तेदार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। नाव चला रहे विष्णु, रिंकू और पारुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।
इस हादसे में आकांक्षा (9), रानी (9), बृजरानी (25), लभ्यांश (5), गोरेलाल (6) और आदित्य (11) लापता हो गए। देर रात तक उनकी तलाश जारी रही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। नदी में जाल डालकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है और एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में नाव ओवरलोड होने की बात सामने नहीं आई है। आशंका है कि अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *