वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, डॉक्टर गंभीर

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। बाबतपुर-कविरामपुर मार्ग पर शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में भरतपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आशु राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निजी चिकित्सालय संचालक चंद्रशेखर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले चंद्रशेखर वर्मा को एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवार आशु राजभर को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद आशु का हेलमेट दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आशु सुबह घर से खीरा लेकर शिवपुर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। वह अविवाहित था और अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रेशमा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

