पेट्रोल बचाओ अभियान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली इलेक्ट्रिक स्कूटी रैली, लोगों को किया जागरूक

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में पेट्रोल की बचत करने की अपील के समर्थन में गुरुवार को भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुप जायसवाल ने किया।
सुबह 11 बजे नई सड़क स्थित कोदई चौकी से इलेक्ट्रिक स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पेट्रोल की खपत कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यकर्ता “देश हित के वास्ते, मोदी जी के रास्ते” जैसे नारों के साथ शहर में भ्रमण करते रहे।
रैली गिरजाघर स्थित पेट्रोल पंप पहुंची, जहां पेट्रोल भरवाने आए उपभोक्ताओं का माल्यार्पण कर उनसे कम ईंधन उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही जागरूकता संबंधी स्टिकर भी लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन चंद्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सोमनाथ विश्वकर्मा और शंकर जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण जायसवाल, विनोद यादव, मंगलेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, अखिल वर्मा, राहुल जायसवाल, अरविंद यादव, अजय जायसवाल, प्रकाश केसरी, डॉ. अजय, सुनील केसरवानी, अमित कुमार, आनंद जायसवाल, संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

