चुनावी हिंसा और वसूली के आरोपों में टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा से STF ने दबोचा

कोलकाता, जनमुख न्यूज़। पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से जबरन वसूली के एक मामले में पकड़ा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फलता थाने में सात एफआईआर दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहे थे। हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें मिली अंतरिम सुरक्षा भी रद्द कर दी थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, जहांगीर खान को सीमा क्षेत्र से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं।जहांगीर खान का नाम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा और चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर चर्चा में आया था। फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान हुई घटनाओं के बाद चुनाव आयोग को मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी। उस समय जहांगीर खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह चुनाव आयोग द्वारा तैनात पुलिस अधिकारी को फिल्मी अंदाज में “पुष्पा झुकेगा नहीं” कहकर चुनौती देते नजर आए थे।
बाद में 21 मई को इस सीट पर पुनर्मतदान कराया गया था। हालांकि मतदान से पहले ही जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। उनके इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन टीएमसी ने स्पष्ट किया था कि नामांकन वापस लेने का निर्णय उनका व्यक्तिगत फैसला था, न कि पार्टी नेतृत्व का निर्देश।फिलहाल पुलिस जहांगीर खान से पूछताछ कर रही है और

