यूपी कॉलेज हत्याकांड: छात्रों का खून से लिखा पत्र, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। के यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। 20 मार्च को कॉलेज परिसर में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद अब छात्रों ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया है।
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट छात्रों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की। छात्रों का कहना है कि मुख्य आरोपी मनजीत का भाई सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकी दे रहा है, जिससे कैंपस का माहौल भयपूर्ण बना हुआ है।छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज से मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा और मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद खून से लिखा पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया।प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि आरोपी को कैंपस के भीतर हथियार किसने उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से उनका भरोसा उठ चुका है और अब उन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री से ही न्याय की उम्मीद है।
छात्रों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

