बीजेपी के पूर्व विधायक के घर छापे में मिली अकूत संपत्त्ति

भोपाल, जनमुख न्यूज। प्रदेश के सागर जिले में भाजपा के पूर्व विधायक के ठिकानों से और बड़ी बरामदगी हुई है। आयकर विभाग की टीम ने यहां १४ किलो सोना और ३.८० करोड़ रुपए नगद बरामद किए हैं। इसके साथ ही १५० करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला भी सामने आया है।
सागर जिले के बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरबंश सिंह राठौर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा। इस छापे में टीम को १४ किलो सोना और ३.८० करोड़ रुपए की नगदी मिली। साथ ही, १५० करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का भी खुलासा हुआ है। छापे के दौरान विभाग को राठौर परिवार की २०० करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है।
आयकर विभाग की कार्रवाई में सागर जिले के पूर्व पार्षद राजेश केसरवानी और भाजपा के पूर्व विधायक हरबंश सिंह राठौर के ठिकानों से करोड़ों की नगदी और सोना बरामद हुआ है। केसरवानी के ठिकाने से सात लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। ये कारें किसी और के नाम पर थीं, लेकिन इनका इस्तेमाल केसरवानी परिवार कर रहा था। इसके अलावा, बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।
आयकर विभाग ने रविवार को सागर जिले के पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में केसरवानी परिवार के दो सूदखोर और एक पूर्व कैंट बोर्ड अधिकारी के खिलाफ भी जांच की जा रही है। हालांकि, पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापा खत्म हो चुका है, लेकिन केसरवानी परिवार के ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है।
कांग्रेस हुई हमलावर
भाजपा के पूर्व विधायक हरबंश सिंह राठौर के ठिकानों पर करोड़ों रुपए की बरामदगी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश में डाकू-लुटेरे तो खत्म हो गए, लेकिन भाजपा नेताओं ने उनकी कमी पूरी कर दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *