जब्त होगी पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियां! सैफ को लगा बड़ा झटका

भोपाल, जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। घर पर चोर द्वारा किए गए हमले के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि भोपाल से दूसरी बुरी खबर सामने आयी है। जहां पटौदी परिवार की पुश्तैनी संपत्तियों को अब केंद्र सरकार अपने कब्जे में ले सकती है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन संपत्त्तियों को लगे स्थगन आदेश को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हटा लिया है, जिससे अब इन संपत्तियों का अधिग्रहण शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत किया जा सकता है।
दरअसल शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत, भारतीय सरकार उन संपत्तियों पर दावा कर सकती है, जिनके मालिक पाकिस्तान के साथ बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे। सैफ अली खान के परिवार की भोपाल स्थित संपत्तियां भी इसी श्रेणी में आती हैं, क्योंकि परिवार की एक सदस्य, आबिदा सुल्तान, 1950 में पाकिस्तान चली गई थीं।
साल 2015 में जब शत्रु संपत्त्ति अधिनियम के तहत इन संपत्तियों को सरकारी संपत्ति घोषित किया, तो सैफ अली खान ने हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी थी। हालांकि, पिछले साल 13 दिसंबर को हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया और अब तक सैफ अली खान ने कोई अपील दायर नहीं की है। इन संपत्त्तियों वे भी प्रमुख स्थान शामिल हैं जहां बॉलीवुड अभिनेता ने अपना बचपन बिताया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *