दिल्ली में आप की हार पर उमर अब्दुला का तंज, ‘और लड़ो आपस में’

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिल्ली की विधानसभा सीटों के लिए शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के पिछड़ने के बाद, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मजेदार मीम पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘और लड़ो आपस में।’ जहां भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों की मदद से दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, वहीं इस लड़ाई में इंडिया गुट बंटा हुआ था और सहयोगी आप और कांग्रेस इस उच्च-दांव वाली लड़ाई में कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन गए। अभियान में कांग्रेस और आप ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा।
आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है। दिल्ली के सभी 70 सीटों के लिए शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा 41 सीटों के साथ अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दिल्ली में 36 सीटों की जरूरत होती है सरकार बनाने के लिए। ऐसे में भाजपा बहुमत प्राप्त कर चुकी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी सिर्फ 29 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *