नेपाल में आया भूकंप, बंगाल और बिहार में भी महसूस हुऐ झटके

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पड़ोसी देश नेपाल में देर रात आए भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता ६.१ और ५.५ मापी गई। भूकंप के यह झटके नेपाल के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में महसूस किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल में काठमांडू के पास देर रात एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए। दो में से एक झटका शुक्रवार तड़के आया। जो काफी शक्तिशाली था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ६.१ मापी गई। इससे पहले रात दो बजकर ३६ मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता ५.५ मापी गई। भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, काठमांडू से ६५ किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर तड़के तीन बजकर ५१ मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ६.१ दर्ज की गई। एक पखवारे के अंदर भारत में दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में पहले भी भूकंप से भारी तबाही हो चुकी है। जिसके चलते भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर आ गए और काफी सहमें हुए थे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *