भारत मना रहा अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत के लिए २३ अगस्त देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है चंद्रयान ३ मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार मनाया जा रहा है। इस पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का विषय ‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा रखा गया है। २३ अगस्त २०२३ को भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब चंद्रयान -३ लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत को यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २३ अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है।

