इसरो चीफ बोले- २०२७ में लॉन्च होगा चंद्रयान ४

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत २०२७ में चंद्रयान-४ की लॉन्चिंग करेगा। यह बात इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने नेशनल स्पेस डे (२३ अगस्त) के मौके पर कही। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-४ का डिजाइन फाइनल हो चुका है। मिशन को सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।चंद्रयान-४ चांद की सतह से ३-५ किलो मिट्टी और चट्टान के नमूनों को पृथ्वी पर लाएगा। इस स्पेसक्राफ्ट में पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। जबकि २०२३ में चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान ३ में प्रोपल्शन मॉड्यूल (इंजन) लैंडर और रोवर तीन मॉड्यूल थे।इसरो चीफ ने यह भी बताया कि इंडियन स्पेस स्टेशन का पहला मॉड्यूल २०२८ में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें केवल रोबोट्स भेजे जाएंगे। इस स्टेशन में कुल पांच मॉड्यूल बारी-बारी से अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।

