गुजरात में बोले राहुल गांधी- सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी -आरएसएस को हरा सकती है

अहमदाबाद, जनमुख न्यूज। गुजरात में राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है। राहुल ने मोडासा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम राज्य में भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। राहुल ने कहा कि मौजूदा लड़ाई सिर्फ़ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि बीजेपी-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई भी है। पूरा देश जानता है कि अगर कोई बीजेपी को हरा सकता है, तो वो सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी है। अगर हमें देश में आरएसएस और बीजेपी को हराना है, तो इसका रास्ता गुजरात से होकर जाता है।
कांग्रेस नेता कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत गुजरात से ही हुई थी। आपने हमें हमारे सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल दिए। लेकिन गुजरात में हम लंबे समय से हतोत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके जिले के वरिष्ठ नेताओं से मिला, जिन्होंने मुझे बताया कि हमारे बीच की प्रतिस्पर्धा रचनात्मक नहीं, बल्कि विनाशकारी है। दूसरी बात, स्थानीय टिकट वितरण में स्थानीय लोगों को शामिल नहीं किया जाता। चर्चा का मुख्य बिंदु यह था कि जिला अहमदाबाद से नहीं चलना चाहिए; जिला जिले से चलना चाहिए। जिले के नेताओं को मजबूत किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष को जिम्मेदारी और शक्ति दी जानी चाहिए। हम यह काम अभी से शुरू कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि जिला अध्यक्ष कोई समझौतावादी उम्मीदवार नहीं होगा। वो आपकी मदद से जिला चलाएगा। जिला उसके फैसलों से चलेगा। उम्मीदवार को ऊपर से निर्देश नहीं मिलेंगे। हम चाहते हैं कि संगठन और चुनाव लड़ने वालों के बीच एक जुड़ाव होना चाहिए। आजकल होता ये है कि कांग्रेस पार्टी का संगठन लोगों को चुनाव जिताने में मदद करता है और एक बार कोई व्यक्ति विधायक या सांसद बन जाता है तो वो कांग्रेस संगठन को भूल जाता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में ये हमारा पायलट प्रोजेक्ट है क्योंकि हम ये संदेश देना चाहते हैं कि गुजरात हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *