ब्रेकिंग न्यूज: भारत ने सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान के हमले के सारे प्रयास किये विफल

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के सभी नापाक प्रयासों को विफल कर दिया है। भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि ०७-०८ मई २०२५ की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने का प्रयास किया। इन सभी प्रयासों को एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। सरकारी बयान में कहा गया है कि इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों को प्रमाणित करता है।
बयान में कहा गया है कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा राडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत की यह प्रतिक्रिया भी उसी क्षेत्र में समान तीव्रता के साथ की गई है जैसी कि पाकिस्तान की थी। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है, जिसमें मोर्टार और भारी कैलिबर तोपों का उपयोग करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों को निशाना बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण सोलह निर्दोष लोगों की जान गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पाँच बच्चे शामिल हैं। इस स्थिति में भारत को पाकिस्तानी मोर्टार और तोपों की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
हम आपको यह भी बता दें कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर ०७ मई २०२५ को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को ‘केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक’ बताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया है। हम आपको यह भी बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी थी कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *