पांच राज्यों की उपचुनाव सीटों पर विपक्ष का दबदबा, AAP, कांग्रेस और TMC ने मारी बाज़ी; BJP को गुजरात में सांत्वना जीत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। 19 जून को हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की कुल पांच विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में विपक्षी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गुजरात की एक सीट पर सफलता मिली।
गुजरात: आप और बीजेपी में बराबरी
विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हराया। यह सीट AAP विधायक भूपेंद्र भायाणी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। कड़ी सीट (अनुसूचित जाति आरक्षित) पर भाजपा ने जीत दर्ज की। राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39,452 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। AAP के जगदीश चावड़ा तीसरे स्थान पर रहे।
पंजाब: लुधियाना पश्चिम में AAP की आसान जीत
संजीव अरोड़ा (AAP) ने लुधियाना पश्चिम सीट पर पहली ही राउंड से बढ़त बनाई और अंत तक कायम रखी।
AAP: 35,179 वोट
कांग्रेस (भारत भूषण आशु): 24,542 वोट
भाजपा (जीवन गुप्ता): 20,323 वोट
शिअद (परउपकार सिंह घुम्मण): 8,203 वोट
केरल: कांग्रेस ने एलडीएफ को दिया झटका
नीलांबुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने सीपीआई (एम) के एम स्वराज को 11,077 वोटों से हराया। यह नतीजा पिनराई विजयन की एलडीएफ सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत
अलीफा अहमद (TMC) ने भाजपा के आशिष घोष को 50,049 वोटों के अंतर से हराया।
TMC: 1,02,759 वोट
भाजपा: 52,710 वोट
कांग्रेस (काबिल उद्दीन शेख): 28,348 वोट

