18 साल बाद उद्धव-राज की सियासी जुगलबंदी: ‘आवाज मराठीचा’ रैली में हिंदी थोपे जाने पर गरजे, भाजपा पर साधा निशाना

मुंबई, जनमुख न्यूज़। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब दो चचेरे भाई—शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे—लगभग 18 वर्षों बाद मुंबई में एक मंच पर साथ आए। ‘आवाज मराठीचा’ नामक संयुक्त रैली में दोनों नेताओं ने मराठी अस्मिता और भाषा के संरक्षण को लेकर एकता दिखाई और केंद्र सरकार की हिंदी थोपने की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम भाषण से ज़्यादा अपने साथ आने का संदेश देना चाहते हैं। मराठी की रक्षा के लिए हम फिर एक हुए हैं। जब से इस कार्यक्रम की घोषणा हुई, लोग हमारे भाषण का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेरा मानना है कि मंच पर हमारा साथ आना ही सबसे बड़ा संदेश है।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “हमें हिंदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं है। हम हिंदू हैं, और हमारी जड़ें सबसे गहरी हैं। हिंदू और हिंदुस्तान हमें मंजूर हैं, लेकिन हिंदी थोपना हमें कतई मंजूर नहीं। आपकी सात पुश्तें बर्बाद हो जाएं, पर हम यह नहीं होने देंगे।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

राज ठाकरे ने अपने भाषण में मराठी भाषा और पहचान को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “हमें हिंदी से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन इसे जबरन थोपना स्वीकार नहीं। हमने कभी अपने राज में मराठी दूसरों पर नहीं थोपी। अब अगर इसका विरोध नहीं किया गया, तो मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश की जाएगी।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा, “बालासाहेब ठाकरे भी हमें एक मंच पर नहीं ला सके, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने वह काम कर दिखाया।”

इस ऐतिहासिक मंच साझा करने की घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ दे दिया है। साथ ही यह राज्य में मराठी भाषा और सांस्कृतिक अस्मिता को लेकर एकजुट विपक्ष की शुरुआत के संकेत भी दे रही है।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *