बेंगलुरु रैली में खरगे का पीएम मोदी पर हमला, वोट चोरी और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

बंगलुरु, जनमुख न्यूज़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित वोट अधिकार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटों की वजह से हारा गया था और मौजूदा मोदी सरकार “चोरी की सरकार” है, जो देश को फर्जी वोटों के जरिए चला रही है।

खरगे ने कहा कि बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 6.6 लाख वोटों का सत्यापन हुआ है, जो चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का सबूत है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर तय करता है कि किस क्षेत्र में वोट कम या ज्यादा हों, ताकि भाजपा को फायदा मिले। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने गैरकानूनी तरीके से जीत हासिल की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी और कांग्रेस जनता के बीच जाकर इसे सबक सिखाएगी। उन्होंने घोषणा की कि 11 अगस्त को इंडिया गठबंधन के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च करेंगे, ताकि वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की जा सके। खरगे ने महात्मा गांधी के “करो या मरो” नारे को दोहराते हुए कहा कि अब संविधान की रक्षा के लिए भी वैसा ही संकल्प लेना होगा।

इससे पहले, राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए पिछले 10 वर्षों की वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की पोलिंग रिपोर्ट में 16 सीटों पर बढ़त थी, लेकिन नतीजों में सिर्फ 9 सीटें मिलीं। चुनाव आयोग से जानकारी मांगने पर न तो सूची मिली, न फुटेज, और बाद में कानून बदल दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल की आवाज है, और कांग्रेस उसे हर कीमत पर बचाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *