सहस्रधारा में बादल फटा, होटल–दुकानें क्षतिग्रस्त, दो लोग लापता

देहरादून, जनमुख न्यूज़। सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और करीब 7–8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। घटना रात लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।

ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी के मुताबिक, हादसे के वक्त बाजार में करीब 100 लोग फंस गए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक से दो लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 2 बजे एसडीआरएफ और फायर की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गईं, लेकिन भारी मलबा आने से रास्ता बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता साफ करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करते हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *