दिल्ली विजाग एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की संदिग्ध धमकी झूठी निकली

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में देर रात को बम होने की धमकी मिली है। इस फ्लाइट को विशाखापट्टनम में उतारा गया। यहां उतरने पर फ्लाइट से सभी यात्रियों और क्रू को निकालने के बाद इसकी गहन जांच की गई। हालांकि जांच के बाद बम की धमकी सिर्फ एक अफवाह निकली। विशाखापट्टनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने भी इस धमकी को लेकर बयान भी दिया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को बम की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद एयरलाइन और विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया था। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद, एयर इंडिया सुरक्षा और उसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम द्वारा विमान की गहन जांच की। जांच के बाद अधिकारियों को विमान में कोई समस्या नहीं मिली।इन परिस्थितियों में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को चढ़ने की अनुमति दे दी गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस झूठी सूचना देने वाले यात्री को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *