सीएम पर बरसीं पीड़िता की मां

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनता से अपना ध्यान विरोध प्रदर्शनों से हटाकर दुर्गा पूजा उत्सवों पर केंद्रित करने की अपील पर कोलकाता की उस प्रशिक्षु डॉक्टर की मां ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपनी बेटी को खोने का दुख अभी भी झेल रही मां ने बनर्जी को उनकी असंवेदनशील टिप्पणियों पर आड़े हाथों लिया। पीड़िता की मां ने कहा कि हम अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा मनाते थे, लेकिन आने वाले वर्षों में हम कभी भी दुर्गा पूजा या कोई अन्य त्योहार नहीं मनाएंगे। उनकी टिप्पणियां असंवेदनशील हैं। उन्हें हमारी बेटी लौटाने दीजिए। अगर उनके परिवार में ऐसा होता तो क्या वह भी यही कहतीं?उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर उनकी बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। उन्होंने मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वे अब न्याय की मांग को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।बनर्जी की ‘उत्सवों पर लौटने’ की अपील पूरे पश्चिम बंगाल और उसके बाहर एक महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आई है। जूनियर डॉक्टरों के नेतृत्व में और जनता द्वारा समर्थित विरोध प्रदर्शन ३१ वर्षीय डॉक्टर के लिए शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं, जिन्हें ९ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अर्धनग्न पाया गया और बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बनर्जी ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन व्यवधान पैदा कर रहे हैं और शांति और सामान्य जीवन में वापसी का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *