राहुल नेता जिसने केजरीवाल से इस्तीफे का ऐलान करवा दिया

ईदिल्ली,जनमुख न्यूज। की सियासत में संडे के दिन को सबसे ट्रेंडिग और गहमा गहमी वाला बनाने वाले ऐलान ने सभी राजनीतिक दलों को अलर्ट मोड पर आने पर मजबूर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत प्राप्त करने के बाद तिहाड़ से करीब छह महीने बाद बाहर आने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन बाद वो पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। फिर दिल्ली की सत्ता कौन संभालता है ये देखना होगा। लेकिन केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों दिया वो भी उन्हीं आरोपों पर जिन आरोपों पर उनसे मार्च से इस्तीफा मांगा जा रहा था। कहा जा रहा था कि जेल जाने पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन १५ सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने क्यों अचानक इस्तीफे का ऐलान किया है। फरवरी २०२५ में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। केजरीवाल ने बहुत सोच समझ कर इस्तीफे का ऐलान किया है। केजरीवाल मार्च में भी इस्तीफा दे सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। अब इसके पीछे के कारण को समझें तो कारण ये है कि मार्च में अगर इस्तीफा देते और कहते कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं तो संभव नहीं था। केजरीवाल ने वक्त चुना ऐसा कि जब छह महीने विधानसभा चुनाव के बचे हैं। उन्होंने यही कहा कि नवंबर में चुनाव करवाइए। कहा जा रहा है कि ये सारी रणनीति केजरीवाल के वकील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रची है। वही मनु सिंघवी जो अरविंद केजरीवाल का केस लड़ रहे हैं। जिनकी दलीलों के बाद केजरीवाल को जमानत मिल गई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *