मप्र ईद पर जुलूस के दौरान पथराव के मामले में १२ लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मध्यप्रदेश के मंदसौर में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित पथराव और शर्तों के उल्लंघन के सिलसिले में पुलिस ने डीजे संचालकों सहित १२ लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पथराव और जुलूस से संबंधित शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया, ‘प्राथमिकियों के सिलसिले में १२ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से छह डीजे संचालक हैं। इन लोगों के डीजे सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में कैद जुलूस की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद और लोगों की पहचान की जाएगी। उन्होंने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *