बिहार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुआ मृत पाया गया

नई दिल्ली,जनमुख न्यूूज। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में एक तेंदुए का शव मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को वीटीआर में गश्त के दौरान वन अधिकारियों को चार वर्षीय तेंदुए का शव मिला।वीटीआर के क्षेत्र निदेशक नेशामणि ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘तेंदुए की मौत का सही कारण तत्काल पता नहीं चल पाया। सोमवार शाम को वीटीआर में गश्त के दौरान उक्त चार वर्षीय तेंदुए का शव मिला था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दिशा-निर्देशों के अनुसार मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।उन्होंने कहा फोरेंसिक जांच के लिए विसरा को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है।प्रारंभिक साक्ष्य किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खारिज करते हैं लेकिन हम वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता लगा पाएंगे।’ बिहार के एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान वीटीआर में करीब १०० तेंदुए हैं।एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा २९ जुलाई, २०२३ को जारी की गई रिपोर्ट भारत में बाघों की स्थिति सह शिकारी और शिकार-२०२२ के अनुसार वीटीआर ने बाघों की संख्या में ७५ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष २०१८ में तेंदुए की संख्या ३१ थी ।जो २०२२ में बढ़कर ५४ हो गई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *