ठाणे में व्यावसायिक इमारत में आग

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यावसायिक इमारत की ११वीं मंजिल पर आग लगने के बाद एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और एक चिकित्सा केंद्र से एक अन्य व्यक्ति को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मंगलवार रात करीब ११ बजे लगी और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।तडवी ने कहा शहर के खोपट इलाके में कैडबरी जंक्शन में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की ११वीं मंजिल पर एक ट्रस्ट के कार्यालय में आग लगी। आग लगने के कारण धुआं पूरी इमारत में फैल गया।उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद आरडीएमसी, दमकल कर्मी और ठाणे जिला बचाव बल (टीडीआरएफ) कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सातवीं मंजिल पर एक नेत्र क्लिनिक में उपचार करा रहे नौ मरीजों और एक चिकित्सा केंद्र में उपचार करा रहे एक व्यक्ति को बचाया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि रात का वक्त था तो इमारत में सभी कार्यालय बंद थे। यह व्यावसायिक इमारत १६ मंजिला है।तडवी ने बताया जिस कार्यालय में आग लगी, वह बंद था जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। दमकलकर्मियों को आग बुझाने के वास्ते कार्यालय का दरवाजा तोड़ने के लिए विशेष उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा। अभियान तड़के करीब चार बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रस्ट का कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *