उत्तराखंड में लागू हुआ कानून अब आंदोलन, बंद

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तराखंड में दंगों और आंदोलनों पर सख्त कानून लागू किया गया है। दंगों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही इसके लिए हुए नुकसान की भरपाई होगी। राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया कानून लागू किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कानून को राज्य की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरुरी बताया है। ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि देवभूमि की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सोचे और अंजाम ना दे।राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक और प्राइवेट संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश कानून २०२४ को मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल का भी अभिवादन दिया है। उन्होंने राज्यपाल का आभार किया और धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कानून के जरिए दंगाइयों से सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान की भरपाई होगी। दंगा रोकने में लगे सरकारी अमले और अन्य खर्चों की भरपाई भी होगी।राज्य के मुख्यमंत्री का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और राज्य के मूल स्वरुप के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। जो ऐसा करेगा उससे कानून का सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजा वसूलने के लिए भी आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *