विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड पहुंची

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग की एक टीम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को झारखंड पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग की एक टीम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को झारखंड पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंची टीम राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसी और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा सोमवार को चार बैठकें निर्धारित हैं। निर्वाचन आयोग छह राष्ट्रीय और तीन क्षेत्रीय दलों सहित नौ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से वार्ता करेगा। कुमार ने कहा कि टीम मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों से भी मुलाकात करेगी। कुमार ने कहा कि बैठकों के दौरान चुनावी तैयारियों कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव संबंधी अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी। झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले यहां २०१९ में ८१ विधानसभा सीट के लिए ३० नवंबर से २० दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और नतीजे २३ दिसंबर को घोषित किए गए थे। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *