मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए सरकार उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र के और विकास के लिए खाका तैयार करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का रविवार को निर्णय लिया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन, मत्स्यपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के बीच यहां कृषि भवन में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मत्स्य पालन के क्षेत्र में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा किए गए अनुसंधान पर प्रकाश डालते हुए चौहान ने छोटे किसानों की आय बढ़ाने के लिए मॉडल फार्म’ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।कृषि मंत्रालय ने बयान में कहा इस संबंध में मत्स्य पालन के क्षेत्र में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।बयान के अनुसार, समिति नियमित बैठकें करेगी और खाका तैयार करेगी। चौहान ने कहा कि वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों को एकजुट करने की आवश्यकता है। बैठक में मत्स्य पालन सचिव अभिलक्ष लिखी, आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *