चंद्रयान ३: प्रज्ञान रोवर ने चांद पर फिर किया कमाल

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। चंद्रयान ३ मिशन को भारत ने सफलतापूर्वक पूरा किया था। भारत का ये मिशन चंद्रयान ३ की लैंडिंग होने के कारण सफल हुआ था। लैंडिंग के बाद भी ये लगातार कमाल कर रहा है। चंद्रयान ३ के लैंड होने के बाद प्रज्ञान रोवर को उतारा गया था, जो चांद के दक्षिणी छोर पर शानदार खोज करने में जुटा हुआ है।इस बीच नई जानकारी मिली है कि प्रज्ञान रोवर ने नई खोज की है। ये खोज काफी खास है। इस दौरान प्रज्ञान रोवर ने लैंडिंग स्टेशन के पास ही खोज की है जिसमें इसे चांद पर १६० किलोमीटर चौड़ा गड्डा मिला है। इन नई खोज की जानकारी मिलने के बाद कई नई और रोचक जानकारियां सामने आने की संभावना भी बढ़ गई है।

