झारखंड में बोले जेपी नड्डा कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पाटी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। झारखंड के खूंटी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं, उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है। लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंन कहा कि मैं झारखंड की भोली भाली जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत हासिल करवाई।नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो महाभ्रष्ट पार्टी है। जो राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। कांग्रेस ने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। उन्होंने कहा कि हमारे हेमंत सोरेन साहब ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई। परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई भतीजावाद को पनाह दी युवाओं के साथ छल किया और अपने ही परिवार में जो पराए दिखे उन्हें दरकिनार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब जेएमएम आदिवासी अस्मिता की बात करती है, तो उसकी अस्मिता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रह जाती है। उन्होंने पूछा कि क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया। आपको याद रखना होगा कि अगर आदिवासियों के हित की रक्षा किसी ने की है या करेगी तो वह अकेली भाजपा पार्टी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं। जो भगवान बिरसा मुंडा के गांव गए। उनके गांव की माटी को नमन किया। एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया गया। सही मायने में आदिवासियों को मुख्य धारा में शामिल करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही किया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *