किसान संघों से की बात बोले संवाद का सिलसिला जारी रहेगा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेशनल गेस्ट हाउस के बोर्ड मीटिंग हॉल में किसानों और किसान संघ से बातचीत की। इस दौरान शिवराज ने किसानों की बात सुनी और उनके समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिवराज ने कहा कि कृषि देश की रीढ़ है और किसान आत्मा हैं। किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि मैं किसान संघ के नेताओं से मिला और उन्होंने कई सुझाव दिये। हम उन सुझावों पर काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ फसलों, फसल बीमा योजना और फसलों के नुकसान के बारे में हैं भाजपा नेता ने कहा कि आज मैंने अलग-अलग किसान संगठनों से बातचीत की है। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित में लिए गए निर्णयों की प्रशंसा की। प्रत्येक मंगलवार को किसानों तथा किसान संगठनों के साथ जो संवाद हमने प्रारंभ किया है, वह सबके मन को भाया है। संवाद का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। आपको बता दें क पिछले दिनों मोदी सरकार और किसानों के बीच लगातार तनातनी रही है। यही कारण है कि अप शिवराज के जरिे मोदी सरकार किसानों को साधने में लगी हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों ने रविवार को पिपली में ‘किसान महापंचायत’ की और लोगों से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का आह्वान किया। दोनों किसान संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत उनकी मांगों को स्वीकार करने के वास्ते सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान १३ फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया और अपनी मांगों के समर्थन में तीन अक्टूबर को देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन करने का भी फैसला किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *