झारखंड हजारीबाग में 2 अक्टूबर को पीएम मोदी की रैली

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। झारखंड चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसकी कड़ी में बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं का समापन हजारीबाग में होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी २ अक्टूबर को एक रैली को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि जेएसएस ने चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की नकल की है। हेमंत सोरेन को हिसाब देना चाहिए। मध्य प्रदेश में इतने दिनों से लाडली बहना योजना चल रही है। महाराष्ट्र में लड़की बहना योजना चल रही है, छत्तीसगढ़, ओडिशा में जब से हमारी सरकार बनी है तब से बहनों के खातों में हम पैसे डाल रहे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि रोजगार बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा था कि ५ लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन क्या उन्होंने एक नौकरी के लिए एक पैसा भी दिया? पहले उन्होंने नौकरी नहीं दी और अब वे बच्चों को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं, हम यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां आलू और नाशपाती की खेती होती है, मैं घ्ण्R से एक टीम भेजूंगा जो वैज्ञानिक तरीके से यहां खेती की सभी संभावनाओं पर विचार करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब यहां भाजपा की सरकार आई तो काम हुआ लेकिन कांग्रेस-व्श्श् की सरकार ने पूरे झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि लोग त्रस्त हैं, कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। गठबंधन के लोग झारखंड को लूट रहे हैं। झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए यहां सत्ता परिवर्तन जरूरी है, इसलिए हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा यहां परिवर्तन लाएगी। भाजपा की जीत निश्चित है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *