लाडवा असेम्बली चुनाव : सीएम सैनी से सामने मेवा सिंह पेश कर रहे चुनौती

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल राज्य में पूरे जोश के साथ उतरे हैं। हरियाणा की लाडवा सीट सबसे अहम सीट मानी जा रही है। बता दें कि इस सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री नायाब सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने सीएम नायाब सिंह के सामने मेवा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी पार्टियों का प्रचार चरम पर है। कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि इस बार सीएम सैनी को हराकर मेवा सिंह राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता साफ करेंगे।मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी वर्तमान समय में करनाल विधानसभा सीट से विधायक हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल २०१९ में यहां से चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि लोकसभा चुनवा से पहले खट्टर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में राज्य में उपचुनाव में वर्तमान सीएम नायाब सिंह सैनी से यहां से जीत हासिल की थी। नायाब सिंह ने सीएम पद और करनाल विधायक दोनों जिम्मेदारियों को संभाला है।बता दें कि पांच महीने बाद एक बार फिर नायाब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। मार्च में सीएम पद की शपथ लेने वाले सैनी ने २५ मई को हुए उपचुनाव में करनाल सीट से जीत हासिल की थी और कांग्रेस उम्मीदवार तरलोचन सिंह को हराया था। हालांकि इस बार लाडवा सीट से उनके सामने मेवा सिंह हैं। साल २०१९ के विधानसभा चुनाव में नायाब सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा था। क्योंकि वह कुरुक्षेत्र से सांसद बन चुके थे। इससे पहले साल २०१० और २०१४ में नायाब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव लड़ा था। हालांकि साल २०१० में उनको हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं साल २०१४ में उन्होंने जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *