सिरसा में गोपाल कांडा गोकुल सेतिया के बीच कौन मारेगा बाजी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रसार तेजी से चल रहा है। सिरसा विधानसभा सीट से १३ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि चुनाव मैदान में मुख्य रूप से हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा, जेजेपी से पवन शेरपुरा, कांग्रेस से गोकुल सेतिया और आप पार्टी के श्याम सुंदर मेहता चुनावी मैदान में हैं। सिरसा में मुख्य मुकाबला हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया के बीच है। वहीं आप पार्टी और जेजेपी के प्रत्याशी भी इस मुकाबले को रोचक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया का घर आमने-सामने है। वहीं चुनावी मैदान में भी दोनों आमने-सामने हैं।साल २०१९ के विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने जीत हासिल की थी। गोकुल सेतिया निर्दलीय उम्मीदवार के तौर गोपाल कांडा के सामने चुनौती पेश की थी। साल २०१९ में गोकुल सेतिया भाजपा में थे। लेकिन जब पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय लड़ गए। वहीं हाल ही में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोकुल सेतिया को कांग्रेस में शामिल कराया और उनको टिकट भी मिल गया।बता दें कि गोकुल सेतिया भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गोकुल सेतिया पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता लक्षमन दान अरोड़ा के पोते हैं। साल २०१४ के विधानसभा चुनाव से पहले सेतिया का परिवार कांग्रेस से अलग हो गया था। गोकुल की मां सुनीता सेतिया ने भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान सुनीता सेतिया चुनाव हार गई थीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *