बीजेपी की मांग वायु एवं जल प्रदूषण दोनों पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलायें

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से अपील की है कि वह वायु एवं जल प्रदूषण दोनों पर एक उच्च स्तरीय सर्व दलिय बैठक बुलायें क्योंकि दिल्ली सरकार प्रदूषण विरोधी कदम उठाने पर बिल्कुल भी गम्भीर नही है और दिल्ली वालों के स्वास्थ हित में उपराज्यपाल महोदय का हस्ताक्षेप जरूरी हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अगले तीन हफ्ते में दिवाली एवं छठ के दो बड़े त्योहार सामने हैं पर आतिशी मार्लेना सरकार बेपरवाह है अतः अब उपराज्यपाल महोदय का हस्ताक्षेप आवश्यक है। सचदेवा ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की दिल्ली का सामान्य एक्यूआई बहुत तेज़ी से बढ़ता हुआ गत चार दिन में लगभग दुगना हो गया है पर दिल्ली की मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना पूरी तरह चुप हैं उनके पर्यावरण मंत्री रोज़ एक ब्यान देकर दायित्व की इतिश्री कर देते हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है दिल्ली में विंटर प्रदूषण का मुख्य कारण पराली जलना एवं टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल है पर बार बार पूछने पर भी अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई मार्लेना सरकार यह नही बताती की उसने इन पर क्या कार्य योजना बनाई है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा हे की दिल्ली वाले मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना से जानना चाहते हैं उनकी सरकार ने पराली जलना रोकने को लेकर अपनी ही पार्टी की पंजाब की सरकार के साथ क्या कार्य योजना बनाई है। सचदेवा ने कहा है की केन्द्र सरकार ने पंजाब सकार को गत तीन साल में हजारों खेत सफाई मशीनों के आलावा पराली खरीदने के लिए फंड भी दिया है पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इनका वितरण कर पराली जलने से रोकने का कोई ठोस उपाय नही करती। खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल जब मुख्य मंत्री थे तब भी और आज भी केवल राजनीतिक प्रपंचों में लगे रहते हैं उन्हे दिल्ली एवं पंजाब के लोगों के स्वास्थ की कोई परवाह नही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *