उत्तराखंड : 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । उत्तराखंड में इस सत्र में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या मंगलवार को ४१ लाख के आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल ४१,१३०८१ तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने अगले वर्ष यात्रा व्यवस्थाओं का और विस्तार करने का फैसला किया है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को २३,६४९ तीर्थयात्रियों ने इन मंदिरों में दर्शन किए जबकि मंगलवार को यह संख्या २६,७२६ रही। चारधाम यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। अंतिम चरण के तहत केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट तीन नवंबर, गंगोत्री के कपाट दो नवंबर और बदरीनाथ के कपाट १७ नवंबर को बंद हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *