15 को कार्तिक पूर्णिमा के चलते यूपी भाजपा नहीं चाहती है 13 को मतदान

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। लखनऊ भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव की तारीख रास नहीं आ रही है। उसे लगता है कि यदि १३ नवंबर को मतदान हुआ तो बड़ी संख्या में उसके वोटर मतदान नहीं कर पायेंगे। ऐसा इसलिये हो सकता है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और पूजा पर्व के चलते कई वोटर धार्मिक स्थलों पर स्नान करने चले जाते हैं। बीजेपी उत्तर प्रदेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर र्प्रदेश की ९ सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग की है। बीजेपी यूपी ने चुनाव आयोग से कहा है कि उपचुनाव के लिये मतदान १३ नवंबर की जगह २० नवंबर को कराया जाये।पत्र में कहा गया है कि यूपी में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व और पूजा का धार्मिक महव है, १५ नवंबर २०२४ को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है और बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और पूजा करने क लिए जाते हैं। इसके साथ ही कुंदरकी, मीरापुर, और प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला में प्रतिभाग एंव पूजन के लिए लोग ३-४ दिन पहले ही चले जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के कारण बहुसंख्य मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे और आयोग कहता है कि शत-प्रतिशत मतदान कराया जाये, ऐसी स्थिति में शत-प्रतिशत मतदान संभव नहीं है, इसलिए उपचुनाव की तारीख १३ नवंबर के स्थान पर २० नवंबर करना समीचीन होगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *