बिहार- कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस के अलावा पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने संजीव हंस को पटना से और गुलाब यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दोनों को बिहार बिजली मंत्रालय में कथित टेंडर घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है।बता दें कि गुलाब यादव राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक है वहीं आईएएस अधिकारी हंस १९९७ बैच के अधिकारी हैं और वह बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव का पद संभाल चुके हैं। वर्ष २०१५ से २०२० तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट से उन्होंने प्रतिनिधित्व भी किया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजीव हंस पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति के मालिक है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट के साथ यह जानकारी साझा की है। संजीव हंस के खिलाफ इस मामले में १४ सितंबर को मामला दर्ज हुआ था।इस मामले पर एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एसवीयू अधिकारियों की टीम केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा दी गई जानकारी की ठीक से जांच करने में जुटी हुई है। इस मामले में जांच टीम अब तक संजीव हंस और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल १४ लोगों को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *