पंजाब : किसानों ने धान की धीमी खरीद के विरोध में फगवाड़ा राजमार्ग पर जाम किया

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। फगवाड़ा भारती किसान यूनियन (दोआबा) के बैनर तले किसानों ने पंजाब में धान की ‘‘धीमी’’ खरीद के विरोध में सोमवार को यहां एक चीनी मिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-४४ के एक हिस्से को अनिश्चितकाल के लिए अवरुद्ध कर दिया। यूनियन के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान राजमार्ग पर बैठ गए जिससे फगवाड़ा-नकोदर और जालंधर-लुधियाना मार्ग अवरुद्ध हो गए। जिला प्रशासन ने जालंधर की ओर से आने वाले यातायात को मेहली-बंगा-खोथरां मार्ग से गोराया की ओर मोड़ दिया। लुधियाना की ओर से आने वाले वाहनों का भी मार्ग बदल दिया गया।किसान नेता सतनाम सिंह साहनी ने कहा, ‘‘हमारा धान न तो खरीदा गया और न ही मंडियों से उठाया गया। हम अपनी बात साबित करने के लिए बड़ी संख्या में बिना बिके धान से लदी ट्रॉली लेकर आए हैं। जब तक सभी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो जाती, हम नाकाबंदी जारी रखेंगे।त्योहारों के समय किसानों के इस कदम के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हुए साहनी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया है। साहनी ने बताया कि एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को गुजरने की अनुमति दी जा रही है। कपूरथला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वत्सला गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *