दिल्ली में मकान में आग लगने से किशोर की मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से १६ वर्षीय लड़के की मौत हो गयी और उसके परिवार के चार सदस्य झुलस गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार तड़के तीन बजकर २२ मिनट पर शनि बाजार रोड पर स्थित एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, शुरुआत में ऐसा संदेह था कि गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी लेकिन सिलेंडर सुरक्षित पाया गया, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।उन्होंने बताया कि आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी। मृतक की पहचान १६ वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। उसके पिता लक्ष्मी मंडल (४२), मां अनीता मंडल (४०) और भाई सन्नी (२२) तथा दीपक (२०) झुलस गए हैं।लक्ष्मी, अनीता और दीपक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि सन्नी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी की हालत गंभीर है।उन्होंने बताया कि लक्ष्मी मंडल माली के रूप में काम करता है और उसका परिवार इस रिहायशी इमारत में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *