पाकिस्तान में दो अलग अलग घटनाओं में पोलियो टीकाकरण करने वालों पर हमला

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पेशावर (पाकिस्तान) । पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीकाकरण दल पर हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। सूत्रों ने यहां बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने उसी प्रांत के एक ‘डिस्पेंसरी’ में पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम को बंधक बना लिया। पोलियो टीकाकरण टीम पर हमले की इस घटना से एक दिन पहले सोमवार को पाकिस्तान ने ४.५ करोड़ बच्चों के टीकाकरण के लिए अपना तीसरा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया।पहली घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे औरकजई कबायली जिले में हुई, जहां पोलियो टीकाकरण कर्मियों पर हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया। किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उत्तरी वजीरिस्तान की तहसील शेवा में हुई दूसरी घटना में आतंकवादियों ने ममेत कोट ‘डिस्पेंसरी’ में पोलियो टीकाकरण टीम को बंधक बना लिया।सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस अधिकारियों से हथियार भी जब्त कर लिए। पाकिस्तान में कबायली लोग अपने बच्चों को पोलियो का टीका दिए जाने के खिलाफ हैं और वे अपने दृष्टिकोण की पुष्टि के लिए शरिया का हवाला देते हैं तथा इसे गैर-इस्लामी बताते हैं। पाकिस्तान ने सोमवार को ४.५ करोड़ बच्चों को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए अपना तीसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया। पाकिस्तान के १६ जिलों से लिए गए नमूनों में पोलियो के वायरस पाए गए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *