पंजाबः पराली जलाने के 219 नये मामले सामने आए

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने के २१९ नये मामले सामने आए। इसके साथ ही पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या २,३५६ हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग ५५ प्रतिशत कम है।आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। ‘पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर’ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, १५ सितंबर से २९ अक्टूबर तक पंजाब में पराली जलाने के २,३५६ मामले सामने आए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस तरह के ५,२५४ मामले दर्ज किये गये थे।वहीं, २०२२ में इसी अवधि के दौरान राज्य में पराली जलाने के १२,११२ मामले दर्ज किये गये थे। आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को राज्य में पराली जलाने के २१९ मामले सामने आए जिसमें फिरोजपुर में सबसे अधिक ४५, संगरूर में ३८ और पटियाला में २२ मामले दर्ज किये गये। आंकड़ों से पता चला कि २०२२ और २०२३ में इसी दिन राज्य में क्रमशः १,८९८ और १,०६८ पराली जलाने के मामले सामने आए थे। पंजाब में धान की खरीद जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *