पटना पहुंचा बिहार कोकिला का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

पटना, जनमुख न्यूज। लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट आ चुका है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई लोग पटना एयरपोर्ट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जहां से पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया। और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में ही बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मंगलवार की रात लंबी बीमारी के बाद लोकप्रिय भोजपुरी गायिका दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन पर देश भर से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

